"हिन्दू धर्म एक धोखा" स्वामी प्रसाद मोर्या के इस बयान पर मचा बवाल।
- Bureau ApnaSamachar
- Dec 26, 2023
- 1 min read
उत्तर प्रदेश :समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मोर्या ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि" हिन्दू धर्म एक धोखा है"। वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, ये लोगों के जीवन जीने की शैली है।
स्वामी ने आगे कहा कि जो धर्म के सबसे बड़े ठेकेदार बनते हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उन्होंने भी कहा है। एक नहीं दो-दो बार कहा कि हिन्दू नाम का कोई धर्म नहीं है। बल्कि लोगों के जीवन जीने की एक कला है।
देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है। लेकिन इन लोगों के कहने से किसी की भावना आहत नहीं होती है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है और जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है। तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है। लेकिन वही चीज अगर मोहन भागवत कहते हैं, नरेंद्र मोदी जी कहते हैं और गडकरी जी कहते हैं तो इनकी भावनाएं आहत नहीं होती। लेकिन यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं।
तो लोगों की भावनाएं इतनी कमजोर होती हैं कि उनकी भावनाएं आहत हो जाती है।




Comments