सउदिया अरब के शहर मदीना को मिला दुनिया के सबसे स्वस्थ शहर का दर्जा Who द्वारा।
- Bureau ApnaSamachar
- Aug 22
- 2 min read

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के सबसे स्वस्थ शहर का दर्जा सउदिया अरब के शहर मदीना को प्रदान किया है। सउदी प्रैस एजेंसी के अनुसार मजहबे इस्लाम के दूसरे सबसे पाक शहर मदीना को 80 पाइंट मिले।
स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने WHO का सर्टिफिकेट मदीना के गवर्नर प्रिंस सलमान बिन सुल्तान को सौंपा। जिसके लिए गुरुवार को एक खास समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर प्रिंस सलमान ने कहा कि मदीना की यह उपलब्धि बेहद अहम है। यह सऊदी अरब सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जो लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

प्रिंस सलमान ने कहा कि मदीना क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकास मॉडल बनता जा रहा है। जो सऊदी विजन 2030 के टारगेट की झलक है। जेद्दा के बाद मदीना मध्य पूर्व का दूसरा सबसे बड़ा स्वस्थ शहर बन गया है। WHO की मान्यता पाने के लिए किसी शहर को 80 मानदंड पूरे करने होते हैं। इनमें पार्क, पैदल चलने की जगहें, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल के जरिए स्वास्थ्य पर जोर देना शामिल है। सऊदी अरब के 14 अन्य शहरों को भी डब्लूएचओ से यह मान्यता मिल चकी है। इनमें ताइफ, तबूक, अद-दिरियाह, उनैजा, जलाजेल, अल-मंदक, अल-जुमम, रियाद अल-खुबरा और शरूरा शामिल हैं।

मदीना सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की समीक्षा के लिए सभी आंकड़ों को एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड करने का एक कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें तैयबा विश्वविद्यालय के साथ एक रणनीतिक साझेदारी भी शामिल थी। 100 सदस्यों वाली इस समिति की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल अज़ीज़ असरानी ने की।

इस सफलता के साथ, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्वविद्यालय से उन अन्य एजेंसियों को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करने को कहा है जो स्वस्थ शहर कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहती हैं।




Comments