वीरा राणा हो सकती हैं मध्यप्रदेश की नयी मुख्य सचिव।
- Bureau ApnaSamachar
- Nov 29, 2023
- 1 min read

भोपाल :मध्य प्रदेश मे विधानसभा चुनाव का परिणम 3 दिसम्बर को आयेगा। चुनाव परिणाम से पहले प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव के विदाई के लिए कैबिनेट की मीटिंग बुलाई।
आज ही मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव वीरा राणा ने मुलाकात की। इसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मुख्य सचिव के आदेश जारी हो सकते हैं।
दरअसल, वीरा राणा 1988 बैच की आईएएस अफसर हैं।वीरा राणा मूल रुप यूपी की रहने वाली हैं। अगर राणा मुख्य सचिव बनती हैं तो वे मध्य प्रदेश शासन की दूसरी महिला होंगी जो मुख्य सचिव बनेंगी। इनसे पहले निर्मला बुच मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। इनका कार्यकाल 22 सितंबर 1991 से एक जनवरी 1993 तक था।
वीरा राणा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, खेल और युवा कल्याण विभाग की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रशासन अकादमी में महानिदेशक, कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वीरा राणा मार्च 2024 में रिटायर हो जाएंगी।




Comments