top of page
Search

विष्णु देव सहाय बनेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में नाम तय।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Dec 10, 2023
  • 1 min read

ree

रायपुर :पिछले आठ दिनों चली उठापटक के बाद एक राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है।विष्णु देव सहाय बनेंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य मंत्री।

भाजपा के पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम की रायपुर में नव निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया है।

छत्तीसगढ़ सीएम फेस की रेस में विष्णुदेव साय का भी बड़ा नाम था । वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय इसलिए बड़ा नाम है क्योंकि वे चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो-दो बार के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही सारे को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी है।

 
 
 

Comments


bottom of page