मोदी मंत्री मंडल के मंत्रियों की सम्भावित सूची। जिनको फोन गया है। शिवराज सिंह चौहान होंगे मंत्रीमंडल मे शामिल।
- Bureau ApnaSamachar
- Jun 9, 2024
- 2 min read

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे व्यक्ति होंगे जो तीसरी बार सत्ता संभालंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. कई विदेशी मेहमान भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो के लिए आए हैं।
समारोह के विशेष अतिथि दिल्ली पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति भवन में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शाम 07.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजधानी में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई रूट्स डायवर्ट किए गए हैं। मोदी सरकार 3.0 शपथ ग्रहण से ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि नई कैबिनेट में कौन-कौन होगा। दरअसल, इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है इसलिए गठबंधन की सरकार में विपक्षियों की अहमियत काफी बढ़ गई है
सूत्रों के अनुसार एनडीए की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (TDP), जनता दल युनाइटेड (JDU) और जनता दल (सेक्युलर) समेत अन्य पार्टियों ने बीजेपी के सामने अपनी मांग रख दी है। हालांकि, अभी तक ये सामने नहीं आया है कि किस दल को क्या पोर्टफोलियो मिलने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय , वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अलावा शिक्षा और संस्कृति जैसे दो मजबूत वैचारिक पहलुओं वाले मंत्रालय बीजेपी के पास रहेंगे। जबकि उसके सहयोगियों को पांच से आठ कैबिनेट पद मिल सकते हैं।
जिनको मंत्री बनाया जा रहा है उनके नाम इस तरह है।
1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा।





Comments