top of page
Search

मुंबई सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, हमलावरों की तस्वीरें आईं सामने।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Apr 14, 2024
  • 1 min read

ree

मुंबई :बालीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज सुबह दो अज्ञात लोगों ने तीन राउन्ड फायरिंग करके मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस हादसे के बाद सलमान खान के फैंस काफी गुस्से में है। अब तक जो तस्वीरें सामने आई है। उसमें एक हमलावर ने सफेद टी शर्ट पहनी हुई थी और दूसरा लाल टी शर्ट में नजर आ रहा है।

भारी सिक्योरिटी के बावजूद सुबह 4.50 बजे एक्टर के सरगर्मी से तलाश तेज हो गई है। तस्वीरें सामने आने के बाद हमलावरों की पुलिस, दोनों को ढूंढने में जुटी हुई है। शुटर्स को लेकर महत्वपूर्ण सुराग सेंट्रल एजेंसियों के हाथ लगे हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान शख्स आए और फायरिंग करने लगे। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था। जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।


 
 
 

Comments


bottom of page