मास्टर्स कप हॉकी मे भोपाल ne दिल्ली को 5/2 हराया।
- Bureau ApnaSamachar
- 4 days ago
- 1 min read

नई दिल्ली :दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में खेली जा रही मास्टर्स कप हॉकी मे आज भोपाल की टीम ने दिल्ली को 5/2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
भोपाल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में आक्रमक हाकी खेली और दर्शकों की वाहवाही लूटी।
भोपाल के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने मैच के शुरुआत से अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। जो आखिरी क्वार्टर तक बरकार रही।
विपक्षी टीम के हमलों को गोल कीपर और रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने बख़ूबी नाकाम किया।
टीम बहुत ही शानदार तालमेल के साथ खेली।
भोपाल के टीम से दो अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी खेल रहे थे.।अल्ताफ उर रहमान और हसरत कुरेशी।
भोपाल की टीम गोल मारने वाले खिलाड़ी अल्ताफ उर रहमान, हसरत कुरेशी, असद कमाल, आफताब उददीन और खालिद यार ने।






Comments