top of page
Search

बीजेपी IT cell प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटाया गया, नितिन नवीन ने नये नेता को कमान।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Aug 17
  • 1 min read

दीपक म्हास्के
दीपक म्हास्के

लंबे समय से IT cell की कमान संभाल रहे अमित मालवीय को अपनी राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मालवीय 2015 से इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। जिसमें पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। बीजेपी ने अमित मालवीय को अपनी राष्ट्रीय आईटी सेल के प्रमुख के पद से हटाकर छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

अमित मालवीय संगठन के डिजिटल अभियान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के दौरान उनकी भूमिका भी चर्चा में रही थी।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में कई पुराने और प्रभावशाली चेहरों की वापसी हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के रणनीतिकार रहे राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल 13 उपाध्यक्षों की टीम में 6 महिलाओं को जगह मिली है। इससे महिला प्रतिनिधित्व लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

अमित मालवीय
अमित मालवीय

खास बात यह है कि आठ महामंत्रियों में दो नेता उत्तर प्रदेश से हैं। जिन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद सक्रिय राजनीति में अपेक्षाकृत कम दिख रहीं स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी को भाजपा के बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


 
 
 

Comments


bottom of page