IIT इंदौर मे चमका पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय सीहोर के नन्हें विद्यार्थीयों का हुनर।
- Bureau ApnaSamachar
- Aug 8
- 2 min read

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के गोल्डन एरो अवार्ड कैंप-2026 में भोपाल रीजन के 25 विद्यालयों ने लिया भाग
Bhopal। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अंतर्गत आयोजित कब एवं बुलबुल गोल्डन एरो अवार्ड कैंप-2026 का आयोजन 03 अगस्त से 05 अगस्त 2026 तक आईआईटी इंदौर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय शिविर में भोपाल रीजन के 25 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सीहोर के कक्षा 3 के 16 विद्यार्थियों ने किया प्रतिनिधित्व
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीहोर से कक्षा 3 के 8 कब (बालक) एवं 8 बुलबुल (बालिकाएँ) सहित कुल 16 नन्हे विद्यार्थियों ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। शिविर में शाजापुर, बड़वानी, शामगढ़, इंदौर, देवास, विदिशा और सीहोर सहित विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पायल मैडम और ललित यादव सर के नेतृत्व में मिली नई सीख

विद्यालय की ओर से पायल मैडम एवं ललित यादव सर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बच्चों ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी अनेक गतिविधियों में भाग लिया। शिविर ने बच्चों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
अभिभावकों ने जताई खुशी, विद्यालय और शिक्षकों का जताया आभार
शिविर से लौटे बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शिविर में भाग लेने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। अभिभावकों ने पायल मैडम, ललित यादव सर, विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीहोर के प्राचार्य और विद्यालय प्रबंधन का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और संस्कारों के विकास के लिए भी निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।
विद्यालय का बढ़ाया मान, बच्चों को मिली नई प्रेरणा
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि ये नन्हे कब और बुलबुल भविष्य में भी विद्यालय, सीहोर तथा भोपाल रीजन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।






Comments