top of page
Search

मध्य प्रदेश में कॉंग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी भी जाने वाले हैं

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Mar 9, 2024
  • 1 min read

ree

भोपाल :कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। पिछले काफी समय से वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

वह पार्टी व संगठन में महत्व न मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

सियासी गलियारों में खबर है कि वह मध्यप्रदेश में खुद की और अपने समर्थकों की पूछ परख न होने से परेशान हैं।

सूरेश पचोरी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और चार बार राज्य सभा सासंद जिसकी वजह से उनके समर्थकों की संख्या काफी है।

कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उसके बाद से बाकी समीती का गठन भी नहीं हुआ है। सुनने में यह भी आ रहा है कि जो समीती बनने वाली हैं। उसमें भी पचोरी समर्थकों के नाम नहीं है। खुद पचोरी को भी अंदेखा किया जा रहा है।

 
 
 

Comments


bottom of page