मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 6/0 हराकर सेमीफाइनल प्रवेश किया।
- Bureau ApnaSamachar
- Apr 25
- 1 min read

धर्मशाला : आज सुबह पंजाब से 5/3 से हारने के बाद। पूरे जोश ओ खरोश के साथ दूसरा मैच खेलने के लिए उतरे और हिमाचल को 6/0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आज के इस मैच फरहान अंसारी ने बहुत ही शानदार का प्रदर्शन किया। हालांकि वोह कोई गोल स्कोर नहीं कर सके लेकिन गोलो को करवाने अहम भूमिका निभाई।
आज के मैच का पहला गोल पेनाल्टी कार्नर में अमृत किरो ने किया दूसरा गोल आमिर दुर्रानी ने किया तीसरा गोल आरिफ बेग ने किया।
चोथा गोल फिर से आमिर दुर्रानी ने किया, पांचवा गोल आरिफ बेग और छटा और शानदार गोल माजिद कुरेशी ने किया।
मध्य प्रदेश कि टीम ने आज अपने खेल की स्ट्रेटजी चेंज की और अमृत कीरो को सेंटर हाफ खिलाया।
उधर पीछे की कमान फिरोज अली ने संभाली हुई थी।
यह मेच मध्य प्रदेश के लिये करो या मरो वाला था।
इधर अहमद कमाल फिरोज अली का पूरा पूरा साथ दे रहे थे।
जफर हसन ने बहुत शानदार मूव बनाये।
मध्य प्रदेश की टीम बहुत सारे गोल मिस हो गये। वर्ना स्कोर एक दर्जन से अधिक होता।




Comments