भारतीय सेना का पाकिस्तान पर आक्रमण आपरेशन सिंदूर सफल।9 ठिकानों पर मिसाइल से हमला।
- Bureau ApnaSamachar
- May 7
- 1 min read
भारतीय सेना आज पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने 9 पाकिस्तान के छुपे हुए आतंकी ठिकानों पर हमला किया है और पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया है।
इस आपरेशन का नाम आपरेशन "सिंदूर" रखा गया है। इस हमले जिन महिलाओं से उनकी मांग का सिंदूर छिन गया था। सुहागन महिलाओं के लिए सिंदूर एक महत्वपूर्ण चीज है और सुहाग की निशानी है।
इसे महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए अपनी मांग में भरती हैं। मांग में सिंदूर भरना एक प्राचीन परंपरा है।
इस 'ऑपरेशन सिंदूर' से उन 26 नागरिकों की मौत का बदला लिया गया है। जिन मासूम लोगों का घर उजड़ गया। इन महिलाओं के सुहाग को महफूज रखने के लिए इस ऑपरेशन का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया। जो भारतीयों के लिए सफलता का कारण बना।
पहलगाम हमले मे कई लोग ऐसे मारे गए थे जिनकी चंद दिन पहले शादी हुई थी। वह अपना हनीमून मनाने गये हुए थे। इन महिलाओं का गम और इनके आंसू को देख भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।




Comments