पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नये मुख्य मंत्री।
- Bureau ApnaSamachar
- Dec 12, 2023
- 1 min read

जयपुर :राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई सरकार की कमान भजनलाल शर्मा को सौंपने का फ़ैसला किया है। भजनलाल शर्मा राजस्थान में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पार्टी के प्रदेश संगठन में महामंत्री हैं।
ये फ़ैसला केंद्र से पर्यवेक्षक के रूप में भेजे गए पार्टी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह और नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में लिया गया। इस मीटिंग के लिए राजनाथ सिंह के अलावा सरोज पांडेय और विनोद तावड़े भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में जयपुर पहुंचे थे।।
इस पद के लिए बीजेपी में कई नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही थी। लेकिन पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने के फ़ैसले को राजनीतिक हलकों में चौंकाने वाला बताया जा रहा है।
वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सीपी जोशी, जयपुर राजघराने से जुड़ी दीया कुमारी, बाबा बालकनाथ, स्पीकर ओम बिड़ला, अर्जुन मेघवाल, राजेंद्र सिंह राठौड़ और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम चल रहा था।




Comments