दिल्ली सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों को पुलिस वाले ने लात मारी। मचा बवाल पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड।
- Bureau ApnaSamachar
- Mar 8, 2024
- 1 min read
देश की राजधानी दिल्ली में आज एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज अदा कर रहे लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करता नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस का यह पुलिसकर्मी नमाज अदा कर रहे लोगों को लात मारकर हटाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार इंद्रलोक में नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अपने सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जुमे की नमाज चल रही थी। इस बीच एक पुलिसकर्मी अभद्रता करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मी नामाज पढ़ रहे युवकों को लात मारता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मी की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग भड़क गए और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।




Comments