गुजरात मुख्यमंत्री को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा। क्या है अस्ल वजह।
- Bureau ApnaSamachar
- Oct 16
- 1 min read

गांधीनगर :गुजरात सरकार मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। जिसकी वजह से आज मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को छोड़ कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
मंत्रीमंडल का विस्तार कल किया जायेगा। सूत्रों मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर गुजरात सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ समारोह का आयोजन होगा।
गुजरात की भाजपा सरकार के कैबिनेट विस्तार में मंत्रिमंडल के लगभग 5 मंत्रियों को बरकरार रखे जाने की उम्मीद है। जबकि कई पुराने चेहरों का पत्ता कट सकता है। वहीं, कैबिनेट में 16 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। दो महिला नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। नई कैबिनेट में लगभग 20 से 23 सदस्य होने की उम्मीद है।
गुजरात के मंत्रिपरिषद में अब तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत 17 मंत्री थे। इनमें 8 कैबिनेट स्तर के मंत्री थे जबकि इतने ही राज्य मंत्री थे। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा कुल कुल 182 सदस्यों वाली है। इनमें से कुल संख्या के 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं। इसी महीने की शुरुआत में गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सी आर पाटिल की जगह गुजरात भाजपा के अध्यक्ष बने थे। सीएम भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी।




Comments