top of page
Search

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरिवाला की संग्धित हालत में मोत। शव का पोस्टमार्टम कूपर हास्पिटल मे चल रहा है।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Jun 28
  • 1 min read

ree

मुंबई :बालीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार "कांटा लगा" गर्ल शेफाली जरिवाला का 42 साल की उम्र में निधन।

शेफाली की अचानक मौत से उनका परिवार टूट गया है, पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सिनेमा जगत के सितारे भी एक्ट्रेस की मौत से निशब्द हैं। फैंस और सेलेब्स सभी की आंखें नम और दिल भारी है।

बताया जा रहा है कि शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शेफाली का निधन हो चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मोत की असल वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

ree

कूपर अस्पताल में शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम चल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी फिर से हॉस्पिटल पहुंचे हैं. वो काफी उदास नजर आए। पराग हाथ जोड़कर मीडिया से कुछ अपील करते भी दिखे।

शेफाली के निधन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं।उन सवालों को उस समय और बल मिला जब बिल्डिंग के चोकीदार ने जो बताया। एक्ट्रेस जिस बिल्डिंग में रहती थीं। वहां के वॉचमैन ने उनके निधन को लेकर अब खास डिटेल्स शेयर की है। न्यूज एजेंसी संग बातचीत में शेफाली की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बताया- मैंने शेफाली जी को नहीं देखा था। उनकी गाड़ी जब गई थी। तब मैंने सिर्फ गेट खोला था करीब 10 बजे. मुझे बाकी कुछ पता नहीं है। मुझे रात को 1 बजे पता चला था कि शेफाली जी का निधन हो गया है। वो एक अच्छी इंसान थीं. मैंने उन्हें 2 दिन पहले देखा था।

ree

 
 
 

Comments


bottom of page