top of page
Search

जे पी नड्डा की मोजूदगी में कल होगी भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक,प्रदेश कार्यालय होगी बैठक

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Dec 10, 2023
  • 1 min read

भोपाल :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का नतीजा आये हुए आज पूरे आठ दिन हो गये। भारतीय जनता पार्टी ने तीन प्रदेशों में जीत हासिल की है। लेकिन अभी सिर्फ एक मुख्यमंत्री तय हुआ है। छत्तीसगढ़ में वोह भी आज, अभी राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्य मंत्री तय होना बाकी है।

मध्यप्रदेश में मुख्य मंत्री तय करने के लिए कल दिंनाक 11 दिसम्बर को विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में रखी गई है।

जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव सुश्री आशा लाकड़ा और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहेंगे।

ree

 
 
 

Comments


bottom of page