top of page
Search

कॉंग्रेस के सीनियर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व गवर्नर अजीज कुरेशी का आज इंतकाल हो गया है।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Mar 1, 2024
  • 1 min read

ree

भोपाल :कांग्रेस के सीनियर लीडर और उत्तर प्रदेश, मिज़ोरम और उत्तराखंड के पूर्व गवर्नर अज़ीज़ कुरैशी का निधन हो गया है। उन्होंने 83 साल की उम्र में आज अपोलो अस्पताल आखिरी सांस ली।

अज़ीज़ कुरैशी की मौत की जानकारी मिलती है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं।उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी अचानक हालत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था।

अज़ीज़ कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1941 भोपाल में हुआ था। वह उत्तराखंड, मिजोरम और उत्तर प्रदेश के राज्यपालरह चुके हैं। 2015 में वह मिजोरम के 15वें राज्यपाल रहे। इसके अलावा वह 2012 से 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। इसके बाद 2014 में उन्होंने उत्तर प्रदेश का राज्यपाल निुयक्त किया गया था। अज़ीज़ कुरैशी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जाते हैं।



 
 
 

Comments


bottom of page