इर्शाद वली बने सागर के नये आई जी, जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक्शन।

सागर में हुई जहरीली शराब से हुई मोतो को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए
पुलिस नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कड़े रुख और न्यायिक जांच के आदेशों के बीच शासन ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है।
सागर में जहरीली शराब से हुई मोतो और पुलिस आबकारी तंत्र की विफलता आईजी की पदस्थापना को बेहद अहम माना जा रहा है। शासन की मंशा है कि एक सख्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में रेंज के चारों जिलों में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से जुड़े अवैध शराब माफिया के सिंडिकेट पर निर्णायक प्रहार किया जाए।
सागर जहरीली शराब कांड की घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने दिल्ली से सीधे सागर पहुंचे। वहां जाकर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा दिया है कि ऐसी कार्रवाई करेंगे कि रूह कांप जाएगी। साथ ही कड़क आईपीएस अधिकारी इरशाद वाली को सागर की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी।
इरशाद वली 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी वह भोपाल में विशेष सशस्त्र बल के आईजी थे। नौ सितंबर को उन्हें सागर जोन का आईजी बनाया गया है। वह भोपाल में डीआईजी भी रह चुके हैं।





Comments