top of page
Search

राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियन मोहम्मद अहसान का चिकित्सा कर्मियों ने किया सम्मान, बड़ी संख्या में लोग उपस्थित।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Feb 7
  • 1 min read

भोपाल कुराना स्तिथ आरोग्य केंद्र में आज बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे और बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही पुणे से जीत कर आये गोल्डमेडलिस्ट मो अहसान का।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मी मौजूद थे। इस समारोह में सरपंच श्रीमती गीता बाबु लाल मंडलोई, श्री अरविंद मंडलोई सचिव, डा. मनोज निगम CBMO, डा. आशा उईके M O भी उपस्थित थे।

सभी ने अहसान का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।


डा. मनोज निगम ने अहसान कि कार्य कुशलता के बारे लोगों को अवगत कराया और उनके कार्य की और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में इसी तरह चिकित्सा क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।


वहां मोजूद सभी लोगो ने अहसान की इस उपलब्धि पर बधाईयाँ दी और उनको गिफ्ट भी प्रदान किये। इस समारोह में अहसान ने सभी महानुभावों के लिए खाने की व्यवस्था की थी।

 
 
 

Comments


bottom of page