ट्रक और कंटेनर की टक्कर में 12 लोगों की मौत, बरात में जा रहे थे सभी, 25 से ज्यादा लोग ज़ख्मी, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या।
- Bureau ApnaSamachar
- May 18
- 1 min read

मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भयंकर सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात ले जा रहे एक ट्रक और कंटेनर वाहन के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। 20 से 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसा पालघर के धनीवारी में हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। घायलों का इलाज इस समय कासा उप-जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, डहाणू तहसील के बापूगांव से बड़ी संख्या में लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की भिड़ंत हो गई।





Comments