मध्य प्रदेश LGS ने अपना दूसरा मैच महाराष्ट्रा से 4/2 से जीत कर फाइनल मे जगह बनाई।
- Bureau ApnaSamachar
- Jan 29
- 1 min read

पुणे :- 8 वां मास्टर्स कप हाकी टूर्नामेंट आज का दूसरा मैच मध्यप्रदेश LGS ने महाराष्ट्रा को 4/2 से हराकर फाईनल में अपना स्थान पक्का किया।
दूसरे मैच में भी LGS ने अपने चिर परिचित भोपाली अंदाज में हाकी खेली। यह बात सभी भली भांति जानते हैं कि भोपाल हिंदुस्तान की हाकी में बहुत बड़ा योगदान है।
आज के मैच का पहला गोल राइट आउट आमिर दुर्रानी ने किया। दूसरा गोल पिछले मैच के हीरो फरहान अंसारी ने किया। तीसरा फैसल ने और चोथा गोल अमृत किरो ने किया।
LGS पूरे तालमेल के साथ खेली पीछे की कमान जहां अहमद कमाल और किरो ने सभाल रखी थी। वहीं हाफ लाइन फिरोज अली, हमीद उल्ला और माजिद कुरेशी ने।
फारवर्ड लाइन आमिर दुर्रानी, फैसल, सिराज, जफर हसन और फरहान अंसारी कमान सम्भाले हुए थे।
मध्यप्रदेश टीम के गोलकीपर अर्जुन आवारडी हसन अली खान जिस ने अपने जवानी के अच्छे अच्छे फारवर्ड को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। आज भी वोह उसी जोश और जज्बे के साथ गोल कीपिंग कर रहे हैं।
यह सब आपसी तालमेल और पिछले दो महीने की लगातार प्रक्टिस का नतीजा है। सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। जो खेले हैं वोह भी जो बाहर बैठे वोह और टीम के साथ होसला अफजाई के गये वोह भी।
हम कामना करते हैं कि मध्य प्रदेश LGS इस टूर्नामेंट को जीत कर मध्य प्रदेश और भोपाल का नाम रोशन करेगी।




Comments