मध्य प्रदेश LGS टीम ने तेलंगाना को 7/0 से हरा कर जीता मास्टर्स कप हॉकी का गोल्ड।
- Bureau ApnaSamachar
- Jan 30
- 1 min read

पुणे :- 8 वां मास्टर्स कप हाकी टूर्नामेंट जो कि पुणे के चिंचवाड मे खेली जा रही थी। आज मध्यप्रदेश LGS ने तेलंगाना को 7 /0 से हरा कर गोल्ड मेडल जीता।
मध्यप्रदेश की LGS टीम शुरू से गोल्ड मेडल की दावेदार थी। LGS टीम ने पहला मैच केरला को 12 /0 से हराया। दूसरा मैच महाराष्ट्रा को 4/2 हराया और आज फाईनल में तेलंगाना की टीम 7/0 से हराया।
आज के फाइनल मैच में भी LGS की टीम बहुत शानदार हॉकी का प्रदर्शन किया खेल शुरु होते ही पहले मिनट में आमिर दुर्रानी ने पहला गोल किया। उसके फोरन बाद सिराज ने दूसरा गोल किया। टीम पहले क्वार्टर में में टीम 2/0 की बढ़त बना चुकी थी।

दूसरे क्वार्टर में सिराज ने फिर से गोल करके बढ़त 3/0 कर दी। तीसरे क्वार्टर में फरहान अंसारी ने गोल करके 4/0 स्कोर किया उसके बाद एक गोल फैसल ने किया। खेल खत्म होने तक स्कोर 7/0 हो चुका था।
तेलंगाना के खिलाड़ियों के चहरे थकान और हताशा साफ दिखाई दे रही थी।

इसी बीच LGS टीम के एक और खिलाड़ी अहसान ने शतरंज मे भी गोल्ड मेडल प्राप्त इस उपलब्धि को बढ़ा दिया। इस LGS मध्य प्रदेश ने तीन गोल्ड अपने नाम किये।

तमाम खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।





Comments