पश्चिम बंगाल में चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही लगातार हिंसा जारी है, आज रात 11:30 बजे शुभेंद्रु अधिकारी के पी ए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
- Bureau ApnaSamachar
- May 7
- 1 min read
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 11.30 बजे के करीब गोली मारकर ह*त्या की गई है। घटना कोलकाता के मध्यग्राम इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक रथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार थे, बाइक सवार हमलावरों ने उनके वाहन को रोका और करीब से 4-5 राउंड किए। गोली रथ के सीने में लगीं। इसके बाद हमलवार मौके से फरार हो गए।
रथ को तत्काल पास के नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी ह*त्या का आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।
बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 2 दिन में 5 लोगों की ह*त्या हुई है। इनमें सुवेंदु के पीए समेत भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं।
कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।
वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।




Comments