top of page
Search

जर्नल नरवरे की कीताब बिना मंजूरी मिले आयी बाजार में हुई FIR, राहुल गांधी ने लेकर पहुंचे थे ससंद में।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Feb 10
  • 1 min read

नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम एम नरवणे की एक अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर सर्कुलेशन को लेकर FIR दर्ज की है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है, “दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज़ फोरम पर सर्कुलेट हो रही जानकारी का संज्ञान लिया है। जिसमें दावा किया गया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नाम की एक किताब की प्री-प्रिंट कॉपी सक्षम अधिकारियों से ज़रूरी मंज़ूरी के बिना सर्कुलेट की जा रही है.” यह भी बताया गया कि इस किताब के पब्लिकेशन के लिए ज़रूरी मंज़ूरी अभी संबंधित अधिकारियों से नहीं मिली है।

आशंका जताई गई है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जो कॉपी तैयार की थी। यह वही हो सकती है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर किताब के कवर को इस तरह दिखाया गया, जैसे वह खरीद के लिए उपलब्ध हो।

लोकसभा में 2-3 फरवरी को राहुल गांधी ने एक मैगजीन में छपे आर्टिकल को पढ़ने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया था कि इसमें नरवणे की बुक के अंश हैं। स्पीकर ओम बिरला ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद लोकसभा में हंगामा हो गया था, जिससे कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वहीं हंगामा करने वाले आठ सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था।

 
 
 

Comments


bottom of page