top of page
Search

ईरान ने सउदी अरब की आरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से किया हमला, जो जो लोग आयत उल्ला खेमनई की मोत के जिम्मेदार हैं उन सभी सज़ा मिलेगी।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Mar 2
  • 1 min read

2 मार्च 2026 को ईरान ने कथित तौर पर सऊदी अरब की सरकारी कंपनी सऊदी अरामको की 'रास तनुरा' रिफाइनरी पर ड्रोन (Shahed-136) से हमला किया। इस हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई और एहतियातन परिचालन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। यह एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र है। जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है।

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने उनकी ओर आ रहे ड्रोन को मार गिराया है। इस हमले के बाद तेल की कीमतों में तेजी आने का खतरा है।

सउदी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि कई सारे ड्रोन उन्होंने हवा में ही मार गिराये।

लेकिन यह हमला खाड़ी में तनाव की नई लकीर खेंच गया। आखिर में सवाल यह उठता है कि ईरान ने आरामको को निशाना क्यों बनाया। इस कंपनी और सउदी का अमेरिका और इजराइल से क्या संबंध है।


 
 
 

Comments


bottom of page