8 वां मास्टर्स कप नैशनल मे गोल्ड मेडल जीतने वाली मध्य प्रदेश LGS का भव्य स्वागत, विधायक आतिफ अकील भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे स्टेशन।
- Bureau ApnaSamachar
- Feb 3
- 1 min read

भोपाल :पुणे में आयोजित 8 वां मास्टर्स कप नैशनल गेम्स हाकी में शानदार प्रदर्शन कर के गोल्डमेडल जीतने वाली LGS टीम का भोपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विधायक आतिफ अकील भी अपने कोई सारे समर्थकों और ढोल बाजों के साथ स्टेशन पहुंचे और खिलाड़ियों हार पहना कर स्वागत किया।

इस टूर्नामेंट की खास बात यह रही की LGS टीम ने अपनी परम्परागत हॉकी का प्रदर्शन किया।
हर एक खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। जहां फरहान अंसारी ने पूरे टूर्नामेंट में 8 गोल किये। सिराज ने जफर हसन, आमिर दुर्रानी और फैसल, अमृत कीरो ने 3,3 गोल किये।
हाफ लाइन में हमीद उल्ला, माजिद कुरेशी, साबिर अली, जुबैर ने बहुत जबरदस्त प्रदर्शन किया।
फुल बैक में अहमद कमाल, फिरोज़ अली ने किला बंदी कर रखी थी। जहां LGS ने 23 गोल किये लेकिन उसने 2 गोल खाये।
इस टूर्नामेंट की खास बात यह भी थी कि इसके कोच सईद मो खान और राइटिन सै शराफत अली 1974 जूनियर नैशनल टीम के मेंबर थे। जिसने उस टाईम भी गोल्डमेडल जीता था।
पूरी टीम :- हसन अली खान गोलकीपर
राइट बैक फिरोज़ अली
लेफ्ट बैक अमृत कीरो
हमीद उल्ला खान
अहमद कमाल
साबिर अली
माजिद कुरेशी
जुबैर
बदर हुसैन
जफर हसन
आमिर दुर्रानी
फैसल
शराफत अली
कोच सईद मो खान
मैनेजर रिहान खान
सिराज
फरहान अंसारी




Comments