पूर्व मंत्री और उत्तर विधायक के पिता आरिफ अकील का निधन।
- Bureau ApnaSamachar
- Jul 29, 2024
- 1 min read

भोपाल :कांग्रेस के सीनियर लीडर और छह बार के विधायक आरिफ अकील का आज भोपाल के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 72 वर्ष थी। वह पिछले तीन दिनों से यहां पर भर्ती थे। आरिफ अकील को पिछले साल हार्ट में दिक्कत हुई थी। पिछले साल की शुरुआत में ही उनकी तबियत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे।उसके बाद उनको अचानक एयरलिफ्ट किया गया था। जहां गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी।
2023 का चुनाव भी तबीयत की ख़राबी की वजह से नहीं लड़ा। अपनी जगह अपने बेटे आतिफ अकील को चुनाव लड़वया।
आरिफ अकील पहली बार उत्तर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए। साल 1993 में बीजेपी के रमेश शर्मा ने अकील को हरा दिया। लेकिन, इसके बाद से मानो उत्तर विधानसभासीट आरिफ अकील का गढ़ ही बन गई। साल 1998 से लेकर 2018 तक के चुनाव में इस सीट पर अकील का दबदबा ही कायम है।इसके बाद से वे छह बार इसी सीट से विधायक चुने गए।




Comments