top of page
Search

जैवलिन थ्रो में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता स्वर्ण पदक, नीरज चोपड़ा को मिला रजत।

  • Writer:  Bureau ApnaSamachar
    Bureau ApnaSamachar
  • Aug 9, 2024
  • 1 min read

Updated: Aug 9, 2024


ree

पैरिस :पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 का नया ओलंपिक रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारत की आशा नीरज चोपड़ा को 89.45 के साथ रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। नीरज आज लय में नजर नहीं आये जिसके लिए वोह जाने जाते हैं।

छह अटेंप में से 4 बार तो फाउल किया।

पहला अटेंप में तो नीरज और अरशद दोनो ने फाउल किया ।

उसके बाद दूसरे अटेंप में अरशद ने 92.97 और नीरज ने 89.45 टार्गेट किया।नीरज टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था। लेकिन इस बार वह अपने खिताब की हिफाजत नहीं कर पाए। वहीं कांस्य पदक गिरेनाडा के ऐ पिटर ने 88. 54 मिटर टार्गेट किया।

नीरज के 6 प्रयासों में उनका दूसरा थ्रो बेस्ट रहा। उनका पहला, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा थ्रो फाउल हो गया।वह इंडिविजुअल इवेंट (व्यक्तिगत स्पर्धा) में भारत के लिए दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सुशील कुमार ने रेसलिंग, पीवी सिंधु ने बैडमिंटन और मनु भाकर ने शूटिंग में 2-2 मेडल अपने नाम किए हैं।


नीरज के नाम ओलंपिक में 2 मेडल है। उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता। नीरज ने 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 2022 में वह इस टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीतने में सफल हुए थे। नीरज 2022 डायमंड लीग में चैंपियन बने थे। 2023 में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था।नीरज ने 2018 और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। वह 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियन बनने में सफल हुए थे।

ree

 
 
 

Comments


bottom of page